बेवर। थाना क्षेत्र के बनकिया ग्राम के समीप जियो पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार की सुबह 7 बजे बाइक सवार दो युवक दिल्ली से बेवर की तरफ जा रहे थे। उनकी बाइक कंटेनर की चपेट में आ गई। रोशन (30) वर्ष निवासी किसरोली थाना शमसाबाद फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। उसका चचेरा भाई आशीष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आशीष को सीएचसी बेवर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाहन की टक्कर से दो युवक घायल
नवीगंज क्षेत्र में टोल के पास बाजार से लौट रहे दो युवकों की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। खरौंलिया निवासी आकाश अपने साथी अभिषेक के साथ नवीगंज से बाजार कर बाइक से घर जा रहे थे। टोल के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।