फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध हैं मॉडल पेपर

Wed, 04 Nov 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 10 राखी, कक्षा 12
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी इनसे परीक्षा पैटर्न समझकर अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 23 राजकीय, 53 वित्तपोषित और 410 वित्तविहीन समेत कुल 486 माध्यमिक विद्यालयों का संचालन होता है। इन विद्यालयों में वर्ष 2027 की बोर्ड की परीक्षा के लिए 29420 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 26908 विद्यार्थियों का नामांकन है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने से विद्यार्थियों को प्रश्नों के स्वरूप, अंकों के विभाजन और निर्धारित समय में उत्तर लिखने का अभ्यास मिलेगा।
उन्होंने विषय अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानाचार्य विषय अध्यापकों को निर्देशित करें कि वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर का पैटर्न छात्र-छात्राओं को समझाएं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने बताया कि विद्यार्थी विषयवार मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन





वेबसाइट पर मॉडल पेपर उपलब्ध होने से परीक्षा से पहले विषय समझने का अवसर मिलेगा। इससे परीक्षा के समय यह चिंता नहीं होगी कि किस प्रकार का पेपर आएगा। - आर्यन कुमार, कक्षा 12



माध्यमिक शिक्षा परिषद की यह अच्छी पहल है। पहले छात्र-छात्राओं को मॉडल पेपर खरीदने पड़ते थे। अब ऑनलाइन प्राप्त हो जाएंगे तो किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। - राखी, कक्षा 12

फोटो 10 राखी, कक्षा 12

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें