फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में अरविंद होंगे सपा से प्रत्याशी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद प्रताप सिंह को स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बता दें कि अरविंद राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे हैं।
विज्ञापन

अरविंद प्रताप को सपा का एमएलसी टिकट मिलने में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है। उनका नाम इस चुनाव के लिए पहले से ही तय माना जा रहा था। यही कारण है कि लोकसभा के चुनाव में फीरोजाबाद से अक्षय प्रताप सिंह और मैनपुरी से तेज प्रताप सिंह यादव के प्रचार के दौरान वे खासे सक्रिय दिखे। दोनों चुनावों में सपा को रिकार्ड जीत हुई। यही नहीं हाल के पंचायत चुनावों में भी करहल तहसील क्षेत्र में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
बताते चलें कि अरविंद प्रताप रिश्ते में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के सगे भांजे हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद का कहना है कि ‘मैं तो पार्टी का एक अदना सा सच्चा सिपाही हूं, जो भी दायित्व मिलेगा उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा दूंगा।’
विज्ञापन

बरनाहल में भी सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आरएस यादव, शिव कुमार यादव, सर्वेश कुमार, सीपी यादव रामवीर सिंह, प्रभात चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। वहीं घिरोर में भी सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रधान विजयदीप यादव, जयदीप यादव, अमर सिंह यादव, शिवम यादव, निक्की यादव, सिंकी यादव आदि मौजूद रहे।

अरविंद प्रताप का परिचय एक नजर में

जन्म: 15 जुलाई 1973
स्थान: करहल के गांव मानिकपुर
पिता का नाम: श्री साहब सिंह
माता का नाम: गीता देवी
शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट
राजनीतिक सफर:  वर्ष 2000 से 2005 तक क्षेत्रीय सहकारी समिति करहल के अध्यक्ष, 2010 तक करहल के ब्लाक प्रमुख रहे

अग्रज इंद्रवीर सिंह यादव ग्रामसभा मानिकपुर गोपालपुर से वर्ष 1990 से लगातार प्रधान रहे। बाद में स्वर्गीय इंद्रवीर की पत्नी निर्मला देवी प्रधान बनीं। वे वर्तमान में भी प्रधान हैं। वहीं अरविंद के अनुज बिल्लू सिंह भी वर्ष 2012 से करहल साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में सपा नेतृत्व ने उन्हें ब्लाक प्रमुखी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। बिल्लू सिंह की पत्नी मीनाक्षी हाल में मैनपुरी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें