काम की तलाश में घर से निकले रामप्रताप बुधवार सुबह से लापता थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। तभी एक गली में उनकी लाश पड़ी मिली। पुलिस माैत की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
मैनपुरी के कचहरी रोड के रहने वाले एक मजदूर का शव बृहस्पतिवार की सुबह नटराज होटल वाली गली में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पहचान कर परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि वह बुधवार की शाम से लापता थे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में कचहरी रोड तहसील के सामने निवास कर रहे 40 वर्षीय रामप्रताप मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार की सुबह वह काम पर गए थे। मगर शाम को घर नहीं लौटे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब वह घर नहीं आए तो परिजन ने तलाश की। मगर रात भर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार की सुबह राम प्रताप का शव नटराज होटल वाली गली में पड़ा मिला।
पुलिस ने पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन ने बताया कि वह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ। इसके बारे में अभी वह कुछ नहीं कह सकते। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। राम प्रताप की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।