मैनपुरी में नाबालिग जोड़े की शादी कराई जा रही थी। तभी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शादी रुकवा दी। विवाह समारोह में सन्नाटा पसर गया। साथ ही परिजनों को भी सख्त हिदायत दी कि बालिग होने तक शादी न करवाएं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज में एक मैरिज होम में सोमवार शाम नाबालिग जोड़े की शादी कराई जा रही थी। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम पहुंच गई। मौके पर जांच पड़ताल की तो मामला सही पाया गया। शादी को रुकवाने के बाद मंगलवार को किशोरी और किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। दोनों को अपने अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। अभिभावकों को चेताया कि बालिग होने तक इनकी शादी न कराई जाए।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन मैनपुरी के समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि बिछवां थाना क्षेत्र के करीमगंज में एक मैरिज होम में शादी नाबालिग जोड़े की शादी होने की सूचना एक व्यक्ति ने अपने नाम न छिपाने की शर्त पर दी थी। टीम ने मौके पर बिछवां थाना पुलिस के साथ जाकर चेकिंग की। बेवर के एक गांव की 17 साल की किशोरी और बिछवां के एक गांव के 16 साल के किशोर की शादी होना मौके पर पाया गया। पुलिस की मदद से शादी को रुकवाने के बाद मंगलवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष दोनों को पेश किया गया।
समिति ने किशोर और किशोरी को उनके परिजन के सुपुर्द किया है। चेतावनी ही है कि बालिग होने तक इनकी शादी न कराई जाए। कार्रवाई करने वाली टीम में परियोजना अधिकारी राजीव कुमार, केस वर्कर जयचंद कुमार, सीडब्ल्यूसी के सदस्य वेद प्रकाश शुक्ला, बिछवां थाने की पुलिस भी शामिल रही।