मैनपुरी। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी, कुश्ती और बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कबड्डी में मिडलाइन एकेडमी और नेशनल पीजी कॉलेज की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 35 और बालिका वर्ग में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में आकाश, दीपांशु, युवराज, सचिन, अनिकेत और सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में आरजू, लवली, गोल्डी, राखी यादव, परी और अनुष्का पहले स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के फाइनल में मिडलाइन एकेडमी की विजेता और जेएस एकेडमी की टीम उपविजेता रहीं। बालिका वर्ग में नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव की टीम पहले और आधार एकेडमी की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्टेडियम ने सेंट थॉमस स्कूल की टीम को 2-1 से हराया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन किसान यूनियन की अध्यक्ष पूजा यादव और अमर यादव ने किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव, वॉलीबॉल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार, क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो 19 स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद