फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज के लिए ससुरालीजन करते उत्पीड़न, घर से निकाल दिया; मामला पहुंचा कोर्ट... अब साथ रहने को तैयार दंपती

Mon, 01 Jul 2024 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दहेज के लिए ससुरालीजन विवाहिता का उत्पीड़न करते थे। उसे घर से भी निकाल दिया। मामला कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के दौरान मीडिएटर ने समझौता करा दिया। अब दंपती साथ रहने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
दंपती का विवाद खत्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवादों की सुनवाई के दौरान एक दंपती में मीडिएटर ने समझौता करा दिया। दंपती में आपस में बात हुई तो उनके गिले शिकवे दूर हो गए। दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने पर दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर एक साथ विदा कर दिया गया।

विज्ञापन


मामला बिछवां थाना के राजपुरा गांव का है। गांल की रहने वाली रीता उर्फ गीता पुत्री सूरज सिंह की शादी 24 अप्रैल 2022 को विनय उर्फ सोपाली निवासी नगला भीकम, थाना एका, जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोगों ने रीता का दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर सितंबर 2022 में रीता को ससुराल से निकाल दिया। रीता के पिता सूरज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करा दी।

मुकदमे की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जसीम खान के न्यायालय में हुई। विनय के आवेदन पर उसको जमानत देने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमे को समझौता कराने के लिए मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएटर रीता नैयर ने दंपती को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की। दोनों आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने को राजी हो गए। दंपती ने समझौता होने तथा एक साथ रहने की बात लिखकर दी। समझौता होने पर दंपती को केंद्र से ही विदा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें