फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा हैदर के बाद आई माया: मैनपुरी के किशन से फेसबुक पर हुआ 'प्यार', हांगकांग से फ्लाइट पकड़ आ गई गांव; Video

Tue, 10 Dec 2024 04:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मामले के अनुसार मानपुरहरी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ किशन की तीन वर्ष पूर्व फेसबुक पर माया तमांग नाम की महिला से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। बीती 4 दिसंबर को माया तमांग हांगकांग से फ्लाइट लेकर नई दिल्ली पहुंची जहां से वह बेवर के ग्राम मानपुर हरी अपने मित्र के घर पहुंची।
विज्ञापन
किशन से मिलने हांगकांग से आई माया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में एक और सीमा हैदर जैसा मामला सामने आया है। लेकिन इस बार महिला पाकिस्तान की जगह हांगकांग से आई है। मैनपुरी के ग्राम मानपुर हरी में बीते 5 दिनों से फेसबुक पर दोस्त बनी विदेशी महिला के गांव में अपने दोस्त के यहां आने पर ग्रामीणों के बीच खासा कौतूहल है। ग्रामीण जहां मामले में प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं वहीं महिला व युवक ने अपने आप को दोस्त बताया है। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार मानपुरहरी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ किशन की तीन वर्ष पूर्व फेसबुक पर माया तमांग नाम की महिला से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। बीती 4 दिसंबर को माया तमांग हांगकांग से फ्लाइट लेकर नई दिल्ली पहुंची जहां से वह बेवर के ग्राम मानपुर हरी अपने मित्र के घर पहुंची। दोनों पैरों से दिव्यांग कृष्णवीर अब दिन रात अपनी दोस्त की खातिरदारी में जुटा है। 

ये भी पढ़ें - UP: पत्नी के साथ इतनी घिनौनी करतूत... शर्म भी न आई, देखकर 11 साल के बेटे को लगा सदमा; खो बैठा मानसिक संतुलन
विज्ञापन

वहीं माया तमांग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह नेपाली मूल की है। हांगकांग में पिछले 5 वर्षों से चाइल्ड केयर का काम करती है। किशन से फेसबुक से दोस्ती हुई थी। किशन उसका फेसबुक फ्रेंड है। अभी शादी को लेकर किसी प्रकार की योजना नहीं है। परिजनों को बताकर अपने दोस्त से मिलने आई है। 13 दिसंबर को वापसी की टिकट है। वहीं क्षेत्र के ग्राम मानपुर हरी में विदेशी युवती की चर्चा धीरे-धीरे गांव समेत आसपास के ग्रामों में भी चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें