फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेतराम हत्याकांड: भतीजे की हत्या के लिए निकला था, भाई मिला तो झोंक दिया फायर...; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 09 Dec 2024 07:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भोगांव (मैनपुरी)

सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बांस के खेत से बरामद किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव के गांव हरगनपुर में 19 नवंबर को हुए हेतराम हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त सैनिक आरोपी सूरज पाल भतीजे की हत्या करना चाहता था। मगर, गुस्से में खेत पर बैठे भाई पर ही गोली चला दी। भाई की हत्या करने के बाद भाग निकला था। उसने बताया कि छोटे भाई का मकान खरीदने को लेकर उपजे विवाद में उसके हाथ से भाई का कत्ल हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी किसान हेतराम की 19 नवंबर को खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र वीरेश ने अज्ञात के विरुद्ध पिता की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने सोमवार को हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा किया।

हेतराम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि सगे बडे़ भाई सेवानिवृत्त सैनिक सूरज पाल ने की थी। सोमवार को भोगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बांस के खेत से बरामद किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी सूरजपाल के अलावा उनके दो भाई हेतराम और भवीचंद्र थे।

भीमचंद्र लैब टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पुत्र के साथ आगरा में रह रहे थे। वह गांव स्थित अपना मकान और जमीन को बेचना चाहते थे। आरोपी सूरज पाल बीच में बने घर और जमीन को हर कीमत पर खरीदना चाहता था। मगर, भवीचंद्र ने देने से मना कर दिया था। 19 नवंबर को सूरज को पता चला कि भतीजा वीरेश मकान को एक करने के लिए बाउंड्री बनवाने वाला है। उसने भतीजे वीरेश को बांस ले जाते देखा तो उसे लगा कि वह गेट लगवाने के लिए ले जा रहा है। 
विज्ञापन

इसके बाद से घर से तमंचा लेकर वह वीरेश की हत्या करने के लिए पीछे चला गया। मगर, आलू के खेत पर कई लोगों को देख वह हिम्मत नहीं जुटा सका और वापस लौट आया। बांस के खेत में भाई हेतराम को देखा। वहां दोनों के बीच तनातनी हुई। इसी बीच सूरज ने हेतराम की गोली मारकर हत्या कर दी और शव बांस के खेत में छिपाकर भाग गया था। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने डायट पुल के पास से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें