श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गीता ज्ञान सागर पर प्रवचन हुआ। इस दौरान कृष्ण लीला पर आधारित झाकियां वृंदावन एवं मथुरा के कलाकारों ने पेश करके लोगों का मन मोह लिया।
कृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन टेक्स एवं बार एसोसिएशन के संभागीय चेयरमैन राजीव कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि रहे आयकर आयुक्त अलीगढ़ सुनील वाजपेयी ने कहा कि गीता के पढ़ने से जीवन ही सुखमय नहीं होता है, बल्कि उस पर ईश्वर की कृपा भी बरसती है। उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जो लक्ष्य बना लेता है और उस पर काम करता है, वह जरूर सफल होता है। अनिल मिश्र ने कहा कि जीवन में गीता ज्ञान का बहुत महत्व है। हरदीप सिंह, उद्योगपति पवन गोयल ने भी भागवत गीता के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मथुरा और वृंदावन के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों एवं भव्य झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का राजीव कुलश्रेष्ठ, हरदीप सिंह, अनिल अग्रवाल, पवन गोयल व अशोक कुमार गुप्ता आदि माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रभाकर मित्तल, अशोक गुप्ता, पवन मिश्रा, राहुल कुलश्रेष्ठ, अजय विक्रम, अनिल कुमार पटेल, सिद्वेष कुमार दीक्षित, डीके शर्मा, राजीव अग्रवाल, एसके वर्मा, कुलदीप मित्तल, डा. चंद्रमोहन, नकुल सक्सेना, गोपाल कुलश्रेष्ठ, मृदुल कुलश्रेष्ठ, डा. डीसी गुप्ता, डा. आरएस यादव आदि मौजूद रहे।