फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में दुकान में लगी भीषण आग...बाजार में मच गई अफरातफरी, लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल

Tue, 21 Oct 2025 09:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक दौना-पत्तल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। 
विज्ञापन
दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल रोड पर मंगलवार की देर शाम एक दौना-पत्तल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। शहर के बीचों-बीच आग की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरावज्ञान में निवासी प्रशांत जैन की शहर के करहल रोड पर अहिंसा इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। मंगलवार को शाम करीब 7.30 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों द्वारा 2 घंटे से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें