फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को रखते भूखा-प्यासा, अब घर से भी निकाला

Sun, 08 Oct 2023 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन विवाहिता को भूखा-प्यासा रखते थे। अब घर से भी निकाल दिया है। विवाहिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
woman crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक विवाहिता को ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। पीड़िता ने शनिवार को महिला थाने में आरोपियों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला घिरोर थाना क्षेत्र के गांव पैजपुर का है। गांव निवासी शालू चौहान ने बताया कि उसकी शादी 11 मई 2021 को गजेंद्र सिंह निवासी गढ़ी जगन्नाथ, थाना कुबेरपुर, आगरा हाल निवासी प्रेम नगर, झांसी के साथ हुई है। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद पति गजेंद्र सिंह, ससुर युवराज सिंह, सास कुसमा देवी, जेठ सुनील कुमार, जेठानी प्रिया देवी, ननद डॉली, ममिया ससुर उत्तम सिंह, ममिया सास सीमा अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: बांके बिहारी मंदिर में निकास द्वार से प्रवेश पर अड़े केंद्रीय मंत्री, रोका तो गार्ड से हुई धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके परिजन ने असमर्थता जताई तो उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। आए दिन उसको मारा पीटा जाता था। 27 अगस्त 2023 को ससुरालीजन ने उसे पीटने के बाद घर से निकाल दिया। 5 सितंबर को ससुरालीजन को बुलाकर मायके में पंचायत भी कराई। वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें