फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता की पिटाई की। धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान आगरा रोड निवासी शाहिदा बेगम ने बताया कि पुत्री उजमा का निकाह दो साल पहले आशू निवासी नगला शुएट थाना एका जनपद फिरोजाबाद के साथ हुआ है। निकाह के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा, फिर ससुरालीजन बेटी पर बुलेट बाइक की मांग करते हुए दबाव बनाने लगे। बेटी ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। 14 जुलाई को पति आशू, सास सालीन, ससुर याशीन और जेठ सवमान ने उजमा को लाठी-डंडों से पीटा, अगले दिन फिर से पिटाई की और घर से निकाल दिया। धमकी दी कि जब तक बाइक लेकर नहीं आओगी, घर में नहीं घुसने देंगे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें