फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादीशुदा पर आया युवक का दिल, मौका देखकर भगा ले गया; पति को भनक तक न लगी... दुखड़ा सुन पुलिस भी चकराई

Tue, 07 Nov 2023 05:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में युवक का दिल शादीशुदा महिला पर आ गया। मौका देखकर दोनों भाग गए। पति को भनक तक न लगी। पति का दुखड़ा सुन पुलिस भी चकरा गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गैर समुदाय की महिला को उसका प्रेमी भगा ले गया। पति व घरवालों को भनक तक न लगी। महिला को घर पर न देख परिजन ने तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं लगा। पति ने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां की रहने वाली एक महिला का अन्य समुदाय के युवक दीपू के साथ प्रेम संबंध हो गए। दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा लीं। इस बारे में पति व अन्य परिजन को भनक तक नहीं लगी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमी युगल ने होटल में लिया कमरा, फिर आने लगीं चीखने की आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ खून से लथपथ मिले दोनों
विज्ञापन


पांच नवंबर को महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घरवालों ने ढूंढना शुरू किया तब प्रेम संबंधों की जानकारी हो सकी। जानकारी करने पर पता चला कि प्रेमी भी घर पर नहीं है। दोनों की काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लग सका। कुछ लोगों ने महिला व प्रेमी को एक साथ जाते हुए देखा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: वृंदावन कॉरिडोर मामले में नया मोड़, सेवायतों ने हाईकोर्ट में रखी ये शर्त; योगी सरकार ने भी दिया जवाब

लोगों ने यह बात उसके पति व घरवालों बताई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब पता नहीं लगा तो पति कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को पूरी बात बताते हुए तहरीर दी। बताया कि पत्नी घर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ लेकर गई। पुलिस ने आरोपी दीपू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें