फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत...कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, आठ महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 03 Jan 2026 10:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। सास ने बताया कि बहू मायके जाने की जिद कर रही थी। मना करने पर गुस्से में कमरे में चली गई थी। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शनिवार दोपहर को शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे सीओ कुरावली ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मायका पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला बौने निवासी 22 वर्षीय स्मिता की शादी आठ महीने पहले थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार के साथ हुई थी। पति व ससुर गुरुग्राम में रह कर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार दोपहर को सास सुनीता देवी ने बहू स्मिता का शव कमरे में पंखा के कुंडे से लटका देखा तो चीख निकल गई। 

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। फंदे से उतार कर स्मिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ कुरावली सच्चिदानंद और प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी जुटाई। सास ने बताया कि स्मिता मायके जाने की जिद कर रही थी, मना करने पर गुस्से में कमरे में चली गई थी। उधर, मृतका के पिता राजपाल ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सीओ ने बतायाकि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें