फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव छोड़ भागे ससुरालीजन; शरीर पर थे चोट के ऐसे निशान

Mon, 23 Feb 2026 07:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा था, गले और शरीर पर चोट के निशान थे। सभी ससुरालीजन घर से भाग चुके थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर में रविवार शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के आने से पहले ससुरालीजन शव घर में छोड़कर भाग गए। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई ने आरोप लगाया कि दो लाख रुपये और दो तोले की चेन मांगी जा रही थी। पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव लोधापुर निवासी आदेश सिंह ने बताया कि बहन सपना (26) की शादी जुलाई 2024 में कोतवाली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर निवासी शिव कुमार उर्फ बीटू के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दो लाख रुपये, दो तोला सोने की चेन की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। जानकारी के बाद उन लोगों ने बहन के ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया, मगर पति शिव कुमार, सास गुड्डी देवी और देवर विकास नहीं माने। रविवार शाम को उन्हें बैजनाथपुर के किसी व्यक्ति ने फोन कर बहन की मौत के बारे में जानकारी दी।

वह जब बैजनाथपुर पहुंचे तो बहन का शव जमीन पर पड़ा था, गले और शरीर पर चोट के निशान थे। सभी ससुरालीजन घर से भाग चुके थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने बहन की हत्या कर दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें