फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: फोन पर परिजनों से बात कर रही थी विवाहिता...सुसरालियों का खाैल उठा खून, पीट-पीटकर किया अधमरा

Thu, 09 Oct 2025 06:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

परिजनों से बात कर रही विवाहिता को देख ससुरालीजन भड़क गए। उसको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली में परिजन से फोन पर बात करता देख गुस्साए ससुरालीजन ने विवाहिता को पीटकर अधमरा कर दिया। गांव सोनई निवासी पीड़िता का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा है। केस दर्ज करने के बाद कुरावली पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के गांव दौदापुर निवासी मनीष सिंह ने बताया कि उनकी बहन जूली की शादी पुनीत निवासी गांव सोनई कुरावली के साथ हुई है। बहन घरवालों से अक्सर फोन पर बात करती है, यह बात ससुरालीजन को नागवार गुजरती है। बहनोई पुनीत, प्रभात, शिव कुमार, सास सरला देवी बात करने से मना करते हैं। 

पांच अक्तूबर को बहन परिजन से बात कर रही थी, तभी ससुरालीजन ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर सरिया और डंडों से पीटकर जूली को अधमरा कर दिया। बहन की हालत गंभीर है, मेडिकल कॉॅलेज सैफई में इलाज चल रहा है। ससुरालीजन अभी भी धमका रहे हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें