फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचें अभ्यर्थी

Thu, 09 Oct 2025 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 17 परीक्षा के संबंध् में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) तथा सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 की तैयारियों के लिए स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। कहा कि 12 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी। अभ्यथी परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचें।उन्होंने कहा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से एक दिन पूर्व भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं देख लें। अपनी देखरेख में परीक्षा प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट को खुलवाने तथा परीक्षा के बाद ओएमआर उत्तर पत्रकों के पैकिंग की वीडियोग्राफी कराएं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों को निभानी है। आयोग के निर्देशों की पूरी जानकारी कर लेंं। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुबह सात बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वालों, परीक्षा में विघ्न डालने वालों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना एवं आजीवन कारावास का प्रावधान है।
विज्ञापन

परीक्षा 16 केंद्रों पर कराई जाएगी: 12 अक्तूबर को 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। 6840 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। 16 सेक्टर, 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर में 600, आरसी महिला पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए-बी, रामचंद्र सिंह लालसिंह कन्या इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज करहल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 480-480, नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली, आदर्श जनता इंटर कॉलेज बेवर में 384-384 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
पुलिस बल रहेगा मौजूद :
एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर एक सब इंस्पेक्टर, तीन आरक्षी, दो महिला आरक्षी तैनात रहेंगे। मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी होगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य चौराहों पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

यह अधिकारी रहे मौजूद: लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक मेघनंद, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ आरसी गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज यादव, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, सुनिष्ठा सिंह, प्रसून कश्यप, गोपाल शर्मा, नीरज द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर अंजली सिंह, राम नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें