फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ईद से पहले बाजारों में रौनक, खरीदारी बढ़ी

Sun, 15 Mar 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 2 घंटाघर चौक स्थित दुकान से खरीदारी करतीं मुस्लिम समाज की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। रमजान का महीना मुकम्मल होने की ओर है। समाज के लोगों ने अब ईद-उल-फितर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ईद से पहले बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है, लोग खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ों की खरीदारी बढ़ने से दुकानदार खुश नजर आ रहे हैं। सभी के लिए दुकानों पर डिजाइनर कपड़े उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

चांद के दीदार के अनुसार ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जाएगी। ईद के नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। सदर बाजार, बजाजा बाजार, घंटाघर चौक, करहल रोड, आगरा रोड पर ईद की रौनक दिखाई दे रही है। घंटाघर में दुकानदार पवन कुमार ने बताया कि बाजार में महिलाओं के लिए अनारकली सूट, कढ़ाई वाले कुर्ता सेट, जिमी चू कपड़ों से बने सूट उपलब्ध हैं। जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से 3500 रुपये तक हैं। वहीं, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी आतिफ ने बताया कि बाजार में युवाओं के लिए कुर्ता-पायजादा, पठानी सूट के साथ जींस-शर्ट की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है। ईद के लिए ग्राहकों को कुर्ता-पायजामा सबसे अधिक पसंद आ रहा है।


सेवईं बिना फीकी लगती है ईद
सेवई के बिना ईद की खुशियां अधूरी सी लगती हैं। ईद के करीब आते ही बाजारों में सेवई की मांग बढ़ गई है। आगरा रोड के दुकानदार ने बताया कि ग्राहक अपनी पसंद की सेवइयों की खरीदारी कर रहे हैं। महीन सेवई 70 रुपये, मोटी सेवई 80 रुपये प्रति किग्रा तक बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें