अनिश्चितकालीन बाजार बंदी की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
सोने के आभूषणों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यू्टी लगाने के विरोध में सराफा कारोबारियों ने बुधवार को भी दुकानों को बंद रखा। 29 वें दिन भी दुकानों को बंद कर संता बसंता चौराहा पर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर मांगों को नहीं माना गया, तो व्यापारी सबक भी सिखा देंगे।
नगर में सराफा व्यवसायियों ने बाजार बंद कर संता बसंता चौराहा पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आभूषणों पर उत्पाद शुल्क लगाना काला कानून है। उसे तत्काल वापस लेना चाहिए। स्वर्णकार विरोधी कानून तुरंत हटाया जाए। स्वर्णकार समुदाय अपना अहिंसात्मक संघर्ष तब तक जारी रखेंगे जब तक सरकार ये काला कानून वापस नहीं लेगी। यदि सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सराफा यूनियन अनिश्चितकालीन बाजार बंद कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर आशीष वर्मा, श्याम, कन्हैया, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।