फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मंत्र मूलं गुरुर वाक्यं, मोझ मूलं गुरुर कृपा

Tue, 19 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गुरुपूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में गुरु पूर्णिमा पर्व भक्तिभाव से मनाया गया। वैदिक रीति के अनुरूप संत महात्माओं के दर्शन और उनके आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। आश्रमों में गुरुओं का पूजन कर बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया। भक्तों ने मंदिरों में दर्शन कर चढ़ावा चढ़ाया। कई आश्रमों और मंदिराें में भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गुरुपूर्णिमा पर्व पर श्री एकरसानंद आश्रम, ऋषि आश्रम, चांदेश्वर आश्रम, शारदाबाई आश्रम, हरदौल आश्रम में पूरे दिन मेले जैसा नजारा रहा। सर्वाधिक चहल-पहल श्री एकरसानंद आश्रम में रही। यहां दैवी संपद मंडल के महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने गुरू पूर्णिमा पर सद्गुरु श्री एकरसानंद सरस्वती जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। शिष्यों ने स्वामी हरिहरानंद महाराज के चरण स्पर्श कर आत्मिक शांति पाई। आश्रम पर भक्त दिल्ली, कानपुर, इटावा, लखनऊ, आगरा के अलावा अन्य दूर दराज के शहरों से भी अपने परिवारीजनों के साथ आए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री, सीताराम तापड़िया, सुनील अग्रवाल, सुनील वर्मा, महावीर सिंगल, बलवंत, संजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
ऋषि आश्रम में भी सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में भक्तों ने बृह्मलीन स्वामी नारदानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना की। सात्विक विष्णु महायज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। दोपहर बाद आश्रम में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वालों का देर शाम तक तांता लगा रहा।
विज्ञापन

श्री भीमसेन मंदिर में वानप्रस्थी डाक्टर इच्छाराम द्विवेदी के शिष्यों ने उनकी पूजा अर्चना की। महागणपति सहस्त्रार्चन और श्रीविद्यासहस्त्रार्चन में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर के सचिव वीर सिंह भदौरिया, बलवती, कौशलेंद्र सिंह चौहान, बसंती तापड़िया, रामप्रकाश, सुभाष चंद्र सर्राफ, शिवजी तापड़िया आदि मौजूद रहे। हरदौल आश्रम पर ब्रह्मलीन स्वामी एकत्वानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीविग्रह का पूजन किया गया। शारदाबाई आश्रम में भी गुरु पूजन के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। चांदेश्वर आश्रम, कबीर आश्रम, साईं धाम, बाबा रघुवीर दास जी मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा।

नेजा चढ़ाने की रही होड़
शक्तिपीठ मां शीतला देवी मंदिर पर नेजा चढ़ाने की होड़ लगी रही। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु नाचते-गाते मंदिर पहुंचे। वहीं महिलाआें ने मंदिर में पहुंचकर मनौतियां मानी। पूड़ी, खीर आदि मंदिर में चढ़ाने के बाद उसे प्रसाद के रूप में खाया गया। मंदिर पर दोपहर से लेकर देर शाम तक मेले जैसा नजारा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें