फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: होने वाला दामाद ऐसा करेगा... सोचा भी न था, रिश्ता भी टूटा और दर्द भी मिला; अब लगा रही थाने के चक्कर

Wed, 04 Sep 2024 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

होने वाले दामाद ने सास का भरोसा जीता। इसके बाद ऐसी धोखाधड़ी कि महिला ने बेटी का रिश्ता उससे तोड़ दिया। अब वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर लगा रही है। 
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महिला ने पुत्री की शादी तय कर दी थी। होने वाले दामाद ने महिला को भरोसा जीत कर 67.58 लाख की ठगी कर ली। खुलासा होने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी। मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी नाजो बेगम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का निकाह थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी एक युवक के साथ दो साल पहले तय किया था। इसके बाद युवक लगातार शादी की तारीख आगे बढ़ाता आ रहा है। निकाह तय होने के बाद युवक का घर पर आना जाना शुरू हो गया। 

उन्होंने होने वाले दामाद को आश्रम रोड स्थित एक दुकान बैटरी का काम करने के लिए दे दी थी। इस बीच उन्होंने महमूद नगर स्थित एक जमीन बेची। जिसका रुपया युवक ने साजिश कर अपने खाते में करा लिया। जब उन्होंने पूछा कि जमा रुपये का कोई मैसेज उन्हें क्यों नहीं आया तो कहा कि तकनीकी कमी के कारण मैसेज नहीं आया होगा। 

इस दौरान युवक ने उनसे भोगांव में एक जमीन का सौदा कराया। सौदा 51 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद युवक लगातार बैनामा कराने को लेकर टाल मटोल करता रहा। जब भू-स्वामी से बात की तो उसने बताया कि युवक ने जमीन का सौदा 4.5 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से तय किया। जबकि उनसे प्रति बीघा 17 लाख रुपये बयाना दिलवाए।
 
विज्ञापन

धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद उन्होने युवक से पुत्री का निकाह करने से मना कर दिया। रुपये वापस करने के लिए कहा तो आरोपी व उसके परिजन ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नाजो बेगम ने बताया कि आरोपी ने करीब 67.58 लाख रुपये की ठगी की है। एसपी से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी देखेंः- Kasganj: भेड़िए, बाघ के बाद अब मगरमच्छ, यूपी में घूमते फिरते जंगली जानवरों ने मचाया तांडव!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें