फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेपनाह प्यार किया, तूने मेरी कदर न जानी', वीडियो में कही ऐसी बात, फिर फंदे से लटकी मिली पति की लाश

Tue, 24 Mar 2026 04:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

माैत से कुछ दिन पहले अनिल ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो डाला था, जिसमें सास ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर उसकी मौत होती है तो यही लोग जिम्मेदार होंगे। वीडियो में वह काफी तनाव में नजर आ रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टयता पति पत्नी के विवाद के चलते खुदकुशी का मामला है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में पत्थर मंडी के पास निवास कर रहे कारपेंटर ने ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार सुबह खुदकुशी कर ली। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। कुछ दिन पहले फेसबुक पर वीडियो वायरल कर सास-ससुर पर आरोप लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मोहल्ला पत्थर मंडी निवासी 42 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा फर्नीचर बनाने का काम करते थे, करीब 10 साल पहले कन्नौज के गांव रंपुरा निवासी युवती से उनकी शादी हुई थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे कोतवाली पुलिस को उनका शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा गया। 

परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले अनिल ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो डाला था, जिसमें सास ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर उसकी मौत होती है तो यही लोग जिम्मेदार होंगे। वीडियो में वह काफी तनाव में नजर आ रहा था। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्टयता पति पत्नी के विवाद के चलते खुदकुशी का मामला है। किसी पक्ष की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पत्नी से अनबन का वीडियो में किया जिक्र
अनिल शर्मा ने फेसबुक पर जीत शर्मा के नाम से एक फेसबुक आईडी बना रखी थी, जिस पर वह वीडियो डाला करते थे। इसी में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अनिल कहता है कि मेरी जिंदगी तबाह करने वाली, मैंने तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था। मगर तूने मेरी कदर नहीं जानी, मैने तुझसे मांगा क्या था, दो पल की जिंदगी, तूने मुझे मौत दे दी। जा खुश रह...वायरल वीडियो से स्पष्ट हो रहा था कि पति पत्नी के बीच संबंध बिगड़ रहे थे। जिस वजह से अनिल परेशान चल रहा था।

होली पर झगड़ा कर मायके चली गई थी पत्नी
अनिल शर्मा की होली के त्योहार पर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद पत्नी दो बच्चे चार वर्षीय पुत्री और सात वर्षीय पुत्र को लेकर मायके चली गई थी, मंगलवार को पति की मौत की सूचना मिलने के बाद घर वापस लौट आई।

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें