फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक मील में दो और डेंगू की चपेट में

Tue, 27 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। नगर के मलिक मील के ही दो और लोग डेंगू से पीड़ित निकले हैं। दोनाें का उपचार आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।  
विज्ञापन

नगर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मलिक मील कालोनी निवासी रेशू (18) शिवानी (17) को दो दिन से तेज बुखार आ रहा था। मंगलवार अल सुबह बुखार के साथ उन्हें सिर में तेज दर्द, आंखें लाल और सांस फूलने लगी। परिवारीजनों ने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने डेंगू की आशंका जताते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी। परिवारीजन दोनों को आगरा ले गए। वहां उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं इससे पूर्व भी इस मील में 16 लोग डेंगू से पीड़ित निकल चुके हैं। जिनका उपचार भी आगरा के निजी अस्पताल में कराया गया था। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मिल पहुंची और 13 लोगों की स्लाइड बनवाई थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें