फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजी ब्याहने चले सीता मइया को...

Tue, 04 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
राम बरात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में मंगलवार की देर शाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात निकाली गई। 96 से अधिक सुसज्जित झांकियों को देख लोग भावविभोर हो गए। सुसज्जित रथ पर सवार दूल्हा बने राम की एक झलक पाने को हर कोई बेताब था। आवासों और दुकानों की छतों पर महिलाएं, युवतियां और बच्चे दशरथ नंदन को दूल्हे के रूप में देख रहे थे। जगह-जगह भगवान राम के रथ पर पुष्पवर्षा कर आरती उतारी।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की बरात किले से शुरू हुई। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई रामबरात के भ्रमण के दौरान समूचा नगर राममय नजर आ रहा था।
बरात का बजरिया, कटरा, रायजादा रोड, पुरानी तहसील रोड, सदर बाजार, करहल रोड, भीमसेन मंदिर रोड, संतोषी माता मंदिर रोड, आगरा रोड आदि स्थानों पर स्वागत कर श्रद्धालुओं ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती उतारी। 
बरात में प्रथम रथ पर भगवान गणेश विराजमान थे। अन्य जिलों से आए बैंड धार्मिक भजनों पर आधारित मधुर धुनि बजाते हुए चल रहे थे। बरात में शामिल चार काली अखाड़ा के कलाकार कई देवताओं के स्वरूप बनाकर धनुष-वाण, तलवारें लिए चल रहे थे। काली अखाड़ा में शामिल मां काली को देख लोग रोमांचित हो रहे थे। कई जिलों से आई झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। बरात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद्र अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल, वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मंत्री रमेश चंद्र सराफ, उपमंत्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अमरनाथ भारद्वाज, नरेंद्र सिंह राठौर, सुरेश चंद्र बंसल, पंडित शील आचार्य, सोम प्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश, पवन अग्रवाल, दयानरायन गुप्ता, अरुण गुप्ता, श्रीकृष्ण मौर्य, वीरेंद्र सिंह तोमर, नवनीत अग्रवाल, डाक्टर राकेश गुप्ता, प्रशांत मित्तल, डाक्टर केशव कपूर, संजय जैन, डाक्टर चंद्रमोहन आदि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें