फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रोमांचक मैच में मैनपुरी रोस्टर की टीम सात रन से विजयी

Tue, 16 Dec 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 26 मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विक्रम राठौर। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पर चल रही एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए पूल ए के दूसरे रोमांचक मैच में मैनपुरी रोस्टर की टीम ने नियति क्रिकेट क्लब को सात रनों से हराया।
विज्ञापन

बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले रोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मैच में मैनपुरी रोस्टर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैनपुरी रोस्टर ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 139 रन बनाए। हर्षवर्धन ने 29, आदर्श चौहान ने 19 और सौरभ दिवाकर ने 16 रनों की पारी खेली।
नियति क्लब के जयंत ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नियति क्लब 20 ओवर में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। अजय परमार ने 39, नितिन मुकेश 33 और शिखर चतुर्वेदी ने 15 रन बनाए। मैनपुरी रोस्टर के हैदर अली, रोहित और आलोक दिवाकर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

मैच से पहले मुख्य अतिथि विक्रम राठौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैनपुरी रोस्टर के रोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ़ अभिषेक गुप्ता ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग विशाल वर्मा और हरेंद्र शर्मा, स्कोरिंग आरजू सक्सेना और मृदुल रायजादा, कमेंट्री सुनील शुक्ला, नीरज यादव और नीरज कुमार ने की।
इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ़ बीके सिंह, डॉ़ सतीश गुप्ता, विकास मिश्रा, पंकज राठौर, प्रबल प्रताप सिंह, मायाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें