फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चंडीगढ़ में हुआ सैनिक का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Sun, 22 Oct 2023 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी निवासी सैनिक का चंडीगढ़ में निधन हो गया। रविवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। 
विज्ञापन
Mainpuri: चंडीगढ़ में हुआ सैनिक का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी सैनिक का चंडीगढ़ में बीमारी के चलते निधन हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन


घटना बरनाहाल थाना क्षेत्र के नगला शिवकरण गांव की है। गांव निवासी रामपूत (40) सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती चड़ीगढ़ में थी। तीन दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें चंडीगढ़ के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शनिवार को इलाज के दौरान सूबेदार का निधन हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक के निधन की खबर गांव पहुंची तो परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन व रिश्तेदार पार्थिव शरीर को लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए। सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर रेजीमेंट के साथी सैनिक व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें