फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पचावर निवासी युवक की दिल्ली में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव पचावर निवासी युवक की दिल्ली में मौत हो गई। शव पेड़ पर लटका मिला, शनिवार को शव गांव पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गांव पचावर निवासी 30 वर्षीय जीतू दिल्ली के गांव सिंघलपुर में रह कर गैस सिलिंडर सप्लाई का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को जीतू बिना बताए कहीं चला गया था। रात को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। गांव सिंघलपुर में नहर के पास झाड़ियों में जीतू का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, मृतक के परिजन को सूचना दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जीतू का शव गांव पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। जीतू के दो पुत्रियां व एक पुत्र आर्यन है। जीतू की असमय मौत के बाद पत्नी शशी व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें