फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में रविवार को बेर तोड़ते समय सरिया हाईटेंशन लाइन में छू गई। तीव्र करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा निवासी रहीसुददीन खान रविवार शाम को घर के पास ही लगे पेड़ से बेर तोड़ने के लिए गया था। वह लोहे की सरिया से बेर तोड़ रहा था, तभी सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई, तीव्र करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर गिर गया। जानकारी होने के बाद परिजन चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें