फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवा। गांव गणेशपुर में रविवार शाम घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने रौंद दिया, हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बालक परिजन के साथ गणेशपुर मौसा के यहां लिंटर की दावत में आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना भोगांव के गांव भसुआहार निवासी ब्रजपाल के साडू ओमकार निवासी गणेशपुर बिछवां ने मकान का लिंटर डलवाया था। दावत का आयोजन किया गया था। तीन वर्षीय रंजीत मां रानी और पिता के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शनिवार शाम को रंजीत घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव निवासी श्याम पाल ट्रैक्टर लेकर निकला, बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है, परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें