फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पालिका के दावों की पोल खुली, 20 मिनट की बारिश में कई इलाकों में जलभराव

विज्ञापन
फोटो 32 करहल रोड पर दुकानों के सामने हुए जल भराव में से होकर गुजरती महिला। संवाद - फोटो : विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में बुधवार को हुई मात्र 20 मिनट की तेज बारिश ने नगर पालिका के तमाम दावों और व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा रोड जैसे मुख्य मार्गों पर भी यही हाल रहा, जहां नालों में गंदगी भरी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी और वाहन चालकों को आवागमन में अत्यधिक दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घने बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग 15 से 20 मिनट तक जारी रही। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी देर तक होती रही। जहां एक ओर इस बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए जलभराव ने परेशानी खड़ी कर दी। नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई को लेकर किए गए दावे मात्र 20 मिनट की बारिश में ही धराशायी होते नजर आए।

करहल रोड पर गंभीर स्थिति
विशेष रूप से करहल रोड पर कई स्थानों पर नाले पूरी तरह से चोक पाए गए। इसके कारण बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया जिससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा हुई। दुकानों के सामने पानी भर जाने के कारण कई दुकानदार अपनी दुकानें भी नहीं खोल पाए। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि नालों की सफाई नियमानुसार की जाती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। आम नागरिकों और दुकानदारों ने नगर पालिका पर नाला सफाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नियमों के अनुसार काम न होने के कारण ही थोड़ी सी बारिश में शहर जलमग्न हो जाता है।
विज्ञापन

आगरा रोड पर हुआ जलभराव
कुछ ऐसे ही हालत आगरा बाईपास रोड पर भी देखने को मिले। करहल चौराहे पर कई जगह जलभराव हो गया। सीवर लाइन भी बैक मारने लगे। इसके अलावा गड्ढों में पानी भरने की वजह से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा रोड पर नाला निर्माण कराया जा रहा है, कुछ हिस्सा बन चुका है, लेकिन उसकी सफाई न होने के चलते पानी का निकास नहीं हो पाया और गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर ही भर रहा है।

फोटो 32 करहल रोड पर दुकानों के सामने हुए जल भराव में से होकर गुजरती महिला। संवाद- फोटो : विभाग

फोटो 32 करहल रोड पर दुकानों के सामने हुए जल भराव में से होकर गुजरती महिला। संवाद- फोटो : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें