फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए की गई वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
फोटो 3 वारिश हत्याकांड के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में एक वृद्ध वारिस अली की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने की सुनियोजित साजिश के आरोप में मास्टरमाइंड शिक्षक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि वारिस अली का शव 20 मई को फतेहजंगपुर अंडरपास के पास मिला था। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक की पुत्री स्वालिहा ने जमीन हड़पने के इरादे से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि वारिस की एक जमीन का बैनामा कराया गया था और 35 लाख रुपये भी दिए गए थे। गहनता से जांच करने पर एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने सरकारी शिक्षक अरुण कुमार, रविंद्र सोलंकी और ऋषि बाबू को गिरफ्तार किया है। अरुण कुमार इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस अभिषेक और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पूछताछ में सामने आया कि शिक्षक अरुण के वारिस अली से अच्छे संबंध थे। वारिस की सड़क किनारे एक बेशकीमती जमीन थी, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये से अधिक थी। अरुण ने वारिस के एक छोटे प्लॉट का सौदा 35 लाख रुपये में किया। अरुण ने धोखाधड़ी से वारिस अली की पूरी 12.5 बीघा जमीन का बैनामा अपने चालक अभिषेक के नाम करा लिया।
विज्ञापन

वारिस अली और उनके परिजन को धोखाधड़ी का पता चल गया था। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अरुण ने वारिस की हत्या की योजना बनाई। 17 और 18 मई को पहली कोशिश नाकाम रही। 19 मई को आरोपियों ने वारिस को रविंद्र की कार में बैठाकर तकिया से मुंह दबाया और सिर पर सरिया से वार कर हत्या कर दी। शव को अंडरपास के पास फेंक दिया गया, लेकिन सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हत्यारे पकड़े गए।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना के समय अरुण के अलावा सभी ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर रखे थे। अरुण ने खुद को बचाने के लिए मोबाइल ऑन रखा और जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अरुण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रविंद्र की बलेनो कार, तकिया व आला कत्ल सरिया बरामद कर ली गई है।
भाड़े पर बुलाया था पांचवां हत्यारोपी
एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्याकांड में मास्टर माइंड सहित तीन लोगों की गिरफ्तार की जा चुकी है, चालक अभिषेक व पांचवां हत्यारोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। अभिषेक के अलावा पांचवें आरोपी को रुपये देकर हत्या करने के लिए बुलाया गया था। जल्द ही पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें