फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला

विज्ञापन
फोटो18 फर्नीचर की दुकान से उठतीं आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
करहल। कस्बा स्थित गिहार कालोनी के पास शनिवार दोपहर एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस व दमकल की छह टीमें मौके पर पहुंची, काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों का माल जल गया। इटावा रोड पर गिहार कालोनी के पास शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे नत्थू लाल की फर्नीचर की दुकान में दूसरी मंजिल पर आग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सुनिष्ठा सिंह, सीओ करहल अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल की टीम भी मौके पर आ गई। मगर, आग भीषण थी, इसके बाद दमकल के छह वाहन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों का माल जल चुका था। दुकानदार ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। वहीं, एसडीएम ने बताया कि आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हुई है l नुकसान के आंकलन के लिए राजस्व टीम को निर्देशित किया गया है l

मदद में देरी का आरोप
पुराना थाना रोड निवासी पीड़ित दुकानदार रियाजुद्दीन उर्फ नत्थू ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम देरी से पहुंची। अगर समय पर मदद मिलती तो नुकसान को बचाया जा सकता था।

फोटो18 फर्नीचर की दुकान से उठतीं आग की लपटें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें