फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तखरऊ के प्रधान पद की मतगणना स्थगित हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत तखरऊ के प्रधान पद की 30 दिसंबर को होने वाली मतगणना स्थगित कर दी गई है। एसडीएम न्यायिक करहल के आदेश के खिलाफ ग्राम प्रधान नीलम ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021 में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में तखरऊ ग्राम पंचायत से तीन प्रत्याशी चुनाव लड़े। मतगणना के बाद नीलम को 108 वोटों से जीता हुआ घोषित किया गया। मतगणना के बाद पराजित प्रत्याशी मुन्नीदेवी ने जिला जज के न्यायालय में याचिका दायर की। आरोप लगाया कि बूथ संख्या 138 के मतों की गणना ही नहीं की गई। पूरी मतगणना किए बिना ही परिणाम घोषित किया गया।
याचिका की सुनवाई करने के बाद जिला जज ने एसडीएम करहल को बूथ संख्या 138 की मतगणना करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम न्यायिक करहल ने तखरऊ के प्रधान पद के लिए बूथ संख्या 138 की मतगणना 30 दिसंबर को एसडीएम न्यायिक करहल के न्यायालय में सुबह 10 बजे से दोनों पक्षों की मौजूदगी में कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नीलम ने एसडीएम न्यायिक करहल के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की। यह याचिका सुनवाई के लिए मंजूर कर ली गई। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में एसडीएम न्यायिक करहल के पास अभिलेख जमा कराए। इसके बाद एसडीएम न्यायिक ने ग्राम पंचायत तखरऊ के प्रधान पद की 30 दिसंबर को होने वाली मतगणना स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें