मैनपुरी। सुदिति ग्लोबल अकादमी में कक्षा 9 के छात्र की छत से गिरकर हुई मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को छात्र के परिजन व शहर के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें बच्चों की परिजन और शहर के तमाम लोग शामिल हुए। सभी ने मृतक छात्र वंश कश्यप के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को जस्टिस फॉर वंश के नाम से सुदिति ग्लोबल के मृतक छात्र वंश कश्यप को श्रद्धांजलि देते हुए, शहर में देवी रोड स्थित दुर्गा मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। छात्र के परिजन और लोगों ने मांग की छात्र की मौत के लिए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।