फोटो 26 जिले के एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलीं छात्राएं प्रश्नपत्र का मिलान करते
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान और द्वितीय पाली में इंटर की इतिहास की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक और सह जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गृहविज्ञान का प्रश्नपत्र आसान रहा। परीक्षा देकर निकलीं छात्राओं के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई। परीक्षा में लगातार सख्ती के चलते 579 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए। प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया। 8:30 बजे से 11:45 बजे तक परीक्षा हुई। दोपहर 2 बजे से इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने सुबह की पाली में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट रवीश कुमार मिश्रा ने परीक्षा केंद्र श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा, रामबेटी इंटर कॉलेज कुचेला, एसडी इंटर कॉलेज दौलतपुर और भूपेंद्र सिंह चौहान इंटर कॉलेज हरचंदपुर का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित मिली। छात्राओं ने बताया कि गृहविज्ञान का प्रश्नपत्र आसान रहा।
प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 7834 परीक्षार्थियों में से 7255 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 579 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
गृहविज्ञान के प्रश्नपत्र को लेकर चिंता थी, लेकिन जब प्रश्नपत्र देखा तो कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी प्रश्न आसान थे।
प्रियंका, हाईस्कूल
-
हाईस्कूल गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र सरल आया। बहुविकल्पीय प्रश्न बहुत ही आसान थे। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
मानवी, हाईस्कूल
परीक्षा से पहले लग रहा था कि अन्य प्रश्नपत्रों की तरह गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र भी कठिन होगा, लेकिन प्रश्नपत्र आसान रहा।
अंशिका, हाईस्कूल
गृहविज्ञान के प्रश्नपत्र में सारे प्रश्न पढ़े हुए आए थे। प्रश्नपत्र अच्छा हुआ अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
करिश्मा, हाईस्कूल