मैनपुरी। 18 फरवरी से शुरू हुईं यूपी बोर्ड परीक्षाओं का बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ समापन हो जाएगा। परीक्षाएं पूरी होने के साथ ही जिला प्रशासन ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं। परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होने जा रही हैं। अंतिम दिन इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा आयोजित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परीक्षाओं की समाप्ति होने के साथ ही मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज मैनपुरी, जैन इंटर कॉलेज करहल और नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल के प्रधानाचार्य को मूल्यांकन संबंधी तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।