फोटो 51 बाबूराम डाग्नोसिस्ट सेंटर पर अल्ट्ररासाउंड सेंटर को सील करने पहुंचे अधिकारी। स्रोत विभा
मैनपुरी। फर्जी तरीके से मेरठ की रहने वाली डाॅक्टर के अभिलेख लगाकर संचालित किए जा रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया है। डीएम के निर्देश पर परौंख में संचालित बाबूराम डायग्नॉसिस्ट सेंटर पर राजस्व अधिकारी और डिप्टी सीएमओ ने कार्रवाई की है। मेरठ निवासी डाॅ. यामिनी वर्मा ने तीन दिन पूर्व डीएम को शिकायत भेजी। इसमें बताया कि उनके फर्जी तरीके से अभिलेख लगाकर औंछा क्षेत्र के गांव परौंख स्थित बाबूराम नर्सिंग काॅलेज एंड डायग्नॉसिस्ट केंद्र पर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा है। शिकायत पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए राजस्व अधिकारी अंजली सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बुधवार को राजस्व अधिकारी अंजली सिंह डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह के साथ परौंख पहुंचीं। यहां जांच की तो अल्ट्रासाउंड सेंटर फर्जी तरीके से संचालित होते मिला। दोनों अधिकारियों ने मौके पर ही अल्ट्रासाउंउ सेंटर को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सेंटर को सील कर अभिलेखों की जांच की जा रही है। किस आधार पर संचालक ने पंजीकरण कराया था। जांच के बाद संबंधित केंद्र का पंजीकरण निरस्त कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।