फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गर्मी में मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, तैयारी में जुटा निगम

विज्ञापन
फोटो 18 उपकेंद्र मंछना का निरीक्षण करते एसई मुकेश कुमार। स्रोत निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए निगम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने उपकेंद्र मंछना का निरीक्षण पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसई ने स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफार्मर, वीसीवी पैनल और आपूर्ति रजिस्टर का अवलोकन किया।उन्होंने कहा कि आगामी मई महीने से लोड में तेजी से वृद्धि होगी, ऐसे में निगम की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 33 और 11केवी लाइनों की पेट्रोलिंग कर व्यवधान उत्पन्न करने वाली कमियों को इंगित कर ठीक किया जाए। ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग सुनिश्चित करने, ऑयल टॉप अप कराने, क्षतिग्रस्त खंबों और लाइनों की मरम्मत, लाइनों को छूने वाली वृक्षों की टहनियों की छटाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑन ड्यूटी एसएसओ विद्युत आपूर्ति संबंधित प्रत्येक अपडेट सोशल मीडिया सेल टीम को आदान-प्रदान सुनिश्चित करें। अगर सूचना आदान-प्रदान में एसएसओ ने लापरवाही बरती तो सेवा समाप्ति कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें