फोटो 2 जमौरा में क्षतिग्रस्त मस्जिद । संवाद
- फोटो : 1
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव जमौरा में स्थित पुरानी मस्जिद के जीर्णोद्धार पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। शनिवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की और काम शुरू कराने की मांग की।गांव जमौरा के रहने वाले लोगों का कहना है कि तहसील अभिलेखों में एक बीघा से अधिक भूमि कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। करीब 40 साल पहले इस पर मस्जिद का निर्माण हुआ था। करीब 15 दिन पहले मस्जिद के पिछले हिस्से का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया था, उसे सही कराने के लिए समाज के लोगों ने चंदा एकत्रित किया। जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया ही था कि कुछ लोगों ने अवैध निर्माण बताते हुए शिकायत कर दी। मौके पर आए प्रशासनिक अधिकारियों ने काम को रुकवा दिया। गांव निवासी अनस, मुस्तफा, अली हसन, हसबुद्दीन सहित अन्य ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।