फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यूजीसी के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो 34 बिछवां में प्रदर्शन करते किसान संगठन के पदाधिकारी। स्रोत संगठन - फोटो : credit
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बा बिछवां में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नारेबाजी की और कस्बे में रैली निकाली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रौनक चौहान ने कहा कि यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में संगठन अंतिम लड़ाई तक संघर्ष करेगा। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रॉयल पंडित ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी शर्त पर पीछे नहीं हटेंगे और सरकार को कानून वापस लेना होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
एटा के युवा जिलाध्यक्ष निशांत राठौर ने कहा कि इस कानून का बच्चों और युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए, अन्यथा आगामी चुनाव में जनता जवाब देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष नारायण पांडेय, अंकित कुमार, रोहित कुमार, सोनू चौहान, यश चौहान, जितेंद्र सिंह, अमित कुमार, शक्ति भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें