फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरावली। तहसीलदार की जांच आख्या के आधार पर उपजिलाधिकारी कुरावली ने दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। इनको निलंबन अवधि में राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
तहसील कुरावली के लेखपाल राकेश यादव और कुलदीप यादव पर ग्राम पंचायत से संबंधित जांच में निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत न करने, फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, आम जनता से अभद्र व्यवहार, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी तथा शासन के निर्देश पर आयोजित बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों की जांच तहसीलदार अरविंद गौतम की ओर से की गई थी। जांच के बाद तहसीलदार ने जांच आख्या उप जिलाधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासकीय कार्यों में शिथिलता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना गंभीर लापरवाही है। इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों लेखपाल राजस्व निरीक्षक कार्यालय कुरावली से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें