बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव खजुरिया के रहने वाले युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की गई। इसके बाद उसे दूसरों से ठगी करने में सहयोगी बना लिया गया, ठगों के चंगुल से बच कर निकले पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।गांव खजुरिया निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को उसके फोन पर एक कंपनी में काम देने के नाम पर कॉल आई। आरोपियों ने उसे खुर्जा बुलाकर 13500 रुपये ले लिए, कहा कि उसकी नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद 22 दिसंबर को उसे काम बताया गया, कहा कि तुम्हें लोगों को कॉल करना है, उन्हें बातों में फंसा कर ठगी करनी है। धोखाधड़ी का पता लगने के बाद युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।