फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पारिवारिक विवाद में ट्रक चालक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में एक पारिवारिक विवाद के चलते 35 वर्षीय ट्रक चालक राजवीर उर्फ बृजेश कुमार ने गांव के बाहर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

गांव नगला बिहारी निवासी राजवीर उर्फ बृजेश कुमार पेशे से ट्रक चालक था। उसकी पत्नी सरिता इन दिनों अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार दोपहर फोन पर बृजेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी से झगड़े के कुछ देर बाद बृजेश घर से चला गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी कि राजवीर का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका हुआ है।
यह खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के भाई उपदेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें