फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 15 दिन से फुंका ट्यूबवेल ट्रांसफाॅर्मर, सूखने लगी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव केलनपुर में पिछले 15 दिनों से ट्यूबवेल का ट्रांसफाॅर्मर खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते किसानों की धान की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है। बुधवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल कार्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार से तत्काल नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने और उसकी क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गांव में वर्तमान में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है, जो क्षमता से अधिक भार पड़ने के कारण खराब हो गया है। इस ट्रांसफाॅर्मर से तीन सबमर्सिबल पंप संचालित होते हैं। लोड बढ़ने के कारण यह ट्रांसफाॅर्मर 15 दिन पहले फुंक गया था, लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं गया है। इसके परिणामस्वरूप, खेतों में खड़ी धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है और वह सूखने की कगार पर है।
ग्रामीणों ने बिजली निगम से आग्रह किया है कि 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफाॅर्मर स्थापित किया जाए। उनकी मांग है कि बढ़ी हुई क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाने से भविष्य में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी और किसानों की बहुमूल्य फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। इस दौरान शशि कपूर, बालकराम, संजीव, रवींद्र बाबू, राकेश कुमार, कुंवर बहादुर, आशाराम, सुखदेव सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव केलनपुर में ट्यूबवेल ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ट्रांसफाॅर्मर पर क्षमता से अधिक लोड पाया जाता है तो नियमानुसार उसकी क्षमता बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें