फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कोचिंग पर छात्र के बारे में जानकारी करने पहुंचा संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर पर संदिग्ध छात्र के बारे में पूछताछ करने पहुंचा। शक होने पर संचालक ने जब छात्र के परिजन को फोन मिलाया तो संदिग्ध भाग निकला। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णाकुंज निवासी राज किशोर ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र रामलीला रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। शनिवार की शाम को वह कोचिंग गया था। तभी कोचिंग पर एक संदिग्ध आया और संचालक से पुत्र के बारे में जानकारी लेने लगा। पूछने पर खुद को चाचा बता रहा था। शक होने पर जब कोचिंग संचालक ने उन्हें फोन मिलाया, इस बीच संदिग्ध वहां से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें