फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आढ़त की दुकान से चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में मंडी स्थित आढ़त से चोरी की वारदात अंजाम देने वाला पल्लेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है, कब्जे से 70 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ककरेट निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार की नवीन मंडी में आढ़त है। पांच जनवरी सोमवार सुबह जब आढ़त पर आए तो गोलक से 1.52 लाख रुपये चोरी हो गए थे। सीसीटीवी देखने पता चला कि पल्लेदार संजीव उर्फ भूरा निवासी कल्होर पछां ने चोरी की वारदात अंजाम दी है। बुधवार रात थानाध्यक्ष अनुज चौहान को सूचना मिली कि आढ़त से चोरी करने वाला अपने गांव के पास देखा गया है, सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ दबिश देकर संजीव को गिरफ्तार कर लिया, तलाशी के दौरान कब्जे से तमंचा कारतूस व करीब 70 हजार की नकदी बरामद हुई। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें