फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाजार आए दिव्यांग की तबीयत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो महेंद्र शर्मा
विज्ञापन
करहल। बृहस्पतिवार शाम को नगला चन्नी से बाजार आये दिव्यांग की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। दिव्यांग को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। किशनी रोड पर बम्बा के पास स्थित गांव नगला चन्नी निवासी दिव्यांग महेन्द्र शर्मा उर्फ़ गुरु (35) बृहस्पतिवार करहल कुछ सामान लेने आए थे। शाम के समय जब वह घर वापस जा रहे थे, तभी किशनी चौराहे के पास अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल लाया गया, वहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन उनके शव को घर ले आये। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें