फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मकान के ताले तोड़ कर पांच लाख के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
फोटो 5 चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
किशनी। गांव असैंधी में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। परिजन खाटू श्याम दर्शन करने गए थे। वापस लौटने पर जानकारी हुई। गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव असैंधी निवासी मुन्नी देवी रविवार को परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गई थीं। उनके साथ बेटी अंजली, दामाद मुकेश राठौर व अन्य परिजन थे। घर में ताला लगा हुआ था। सोमवार की रात करीब 11 बजे जब वह घर वापस लौटीं, तब ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखा सामान बिखरा था, अलमारी बक्से खुले थे। मुन्नी देवी ने बताया कि चोर एक लाख की नकदी, सोने के झाले, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, एलईडी सहित करीब पांच लाख से अधिक का सामान आदि चोरी कर ले गए। यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। प्रभारी थानाध्यक्ष अतिवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें