फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ताले तोड़ 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
फोटो 7 चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। गांव रमईहार स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। वारदात छह जनवरी की रात की है। गृहस्वामी ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
गांव रमईहार निवासी अजीत सिंह ने बताया कि वह तहसील के पास कार डेकोरेशन की दुकान का संचालन कर रहे हैं। दुकान के ऊपर ही आवास भी बना रखा है। बुधवार सुबह जब वह गांव रमईहार स्थित घर पर गए तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला खोलने पर पाया कि वह अंदर से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह घबरा गए और ग्रामीणों को बुला कर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे, अलमारी खुली पड़ी थी, बक्सों आदि का सामान बिखरा पड़ा था। सारा सामान उथल-पुथल व अस्त व्यस्त पड़ा था, इसके साथ ही अलमारी और बक्सा दोनों को तोड़कर क्षतिग्रस्त किया गया तथा सोने की 11 अंगूठी, दो हार, तीन सोनेे की चेन, एक मांग टीका आदि चोरी कर ले गए थे। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें